झारभूमि पोर्टल को झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसकी मदद से राज्य के निवासी भूमि से सबंधित जैसे- अपना खाता, रजिस्टर-2, खतियान विवरण, ऑनलाइन लगान आदि विवरण को निकालने में समर्थ होंगें। यदि आप भी झारखंड के भू-विवरण सबंधित जानकारी जानने के लिए इच्छुक हैं, तो हमनें कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स उपलब्ध कराया है और देखने के प्रक्रिया को भी बताया है।
झारखंड झारभूमि तथा विभाग।
राज्य के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों एवं जमींदारों के सुविधा के लिए झारभूमि पोर्टल में भूमि सबंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। झारभूमि की मदद से सम्पूर्ण खाता विवरण, रजिस्टर-2, खतियान विवरण, भूमि बैंक रिपोर्ट, खेसरा का सम्पूर्ण विवरण इत्यादि को आसानी से निकाल सकते हैं। विभाग ने इसके अलावा झारखंड भू नक्शा को भी ऑनलाइन जारी कर दिया है।
अपना खाता विवरण निकालें-
- पहले ऑफिसियल साइट के अपना खाता देखें लिंक पर क्लिक करें।
- जहां पर पहले जिला नाम और अंचल नाम को सिलेक्ट करें।

- फिर, हल्का नंबर चुनें और किस्म जमीन प्रकार को चयन करें।
- अपने मौजा का नाम सेक्शन में स्थित Select लिखें पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मौजा के समस्त खातों के अनुसार, मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या, खाता नंबर, खाताधारी के नाम इत्यादि में किसी भी विकल्प के अनुसार देख सकते हैं।

- सुरक्षा कैप्चा कोड को बॉक्स में लिखें और ‘खाता खोजें’ बटन पर क्लिक करें।
- रैयतधारी का नाम,खाता संख्या,खेसरा नंबर विवरण शो होगा और अधिकार अभिलेख सेक्शन में ‘देखें‘ बटन पर क्लिक करें। (नोट: आपके ब्राउजर में Pop-up ब्लॉक हो तो Allow करें)
रजिस्टर-2 प्रति विवरण देखें।
- Step-1: झारभूमि साइट के ‘रजिस्टर-2 देखें‘ वेब पेज को खुलें।
- Step-2: फिर, नक्शा में जिला नाम और अंचल नाम को चुनें।
- Step-3: आगे फिर हल्का नाम, मौजा नाम को चुनें।

- Step-4: इसके बाद चार विकल्प जैसे- भाग बर्तमान,रैयत नाम से खोजें, प्लॉट नंबर से खोजें, खाता नंबर से खोजें तथा समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें इत्यादि में से किसी एक चयन करें।
- Step-5: सुरक्षा कोड को लिखें और ‘Search‘ बटन पर क्लिक करें।
- Step-6: इसके बाद रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्त्तमान, पृष्ट संख्या वर्त्तमान और ‘देखें‘ लिंक पर क्लिक करें।

विभाग के संपर्क विवरण
फोन नंबर: 06512446066
ईमेल आईडी: dolrjh@gmail.com
मुख्य कार्यालय: प्रोजेक्ट भवन, ध्रुवा, रांची- 834004
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
Q. झारभूमि से प्राप्त प्रति को क्या न्यायालय में साक्ष्य में मान्य है?
झारभूमि से निकालें गए प्रति को कोर्ट में साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। ये केवल जानकारी उद्देश्य से उपलब्ध किया जाता है।
Q. किसी जमींदार को अशुद्धियां सुधार करना है तो कैसे करें?
यदि किसी भूखंड के विवरण में गलत-अशुद्धियां मौजूद हो,तो उसे सुधार करने हेतु अंचलाधिकारी से संपर्क कर आवेदन जमा करना होगा।
Q. भूमि बैंक से क्या चेक किया जा सकता है?
गैर मजुरुआ खास, आम एवं जंगल -झाडी भूमि से सम्बंधित अंचलवार वर्गीकरण विवरण को भूमि बैंक वेब पेज से निकाल पाएंगे।