राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन चेक, लॉगिन तथा इससे होने वाले लाभ जानें।

rajasthan bhunaksha

राजस्थान राज्य के भू विवरण देखना अब आसान हो गया है। क्योंकि भूमि के नक्शा देखना,भू-विवरण,खसरा नक्शा आदि ऑनलाइन निकाल सकते हैं। भू-नक्शा की मदद से आम यूजर अपने भूखंड या प्लॉट का डिटेल्स को मुफ़्त में चेक कर जानकारी जुटा सकते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स उपलब्ध कराया गया जिसे उपयोग कर जांच कर पाएंगे।

राजस्थान भू-नक्शा एवं विभाग।

राज्य के सभी निवासियों को पहले, अपने जमीन के नक्शे देखनें और विवरण जानने में बहुत दिक्कत होती थी। लेकिन आज के समय में इन सभी कार्य के लिए आपके पास इंटरनेट और मोबाईल का होना ही काफी है, क्योंकि राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने सबंधित सभी कार्य तथा विवरण को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया है। ताकि आम लोगों को भू नक्शा विवरण निकालने में आसानी हो।

भू नक्शा ऑनलाइन देखें-

  • Step-1: पहले ‘ऑफिसियल साइट‘ को खोलें।
  • Step-2: जहां पर जिला,तहसील,RI, हल्का,गाँव नाम और शीट नंबर इत्यादि को चुनें।
bhunaksha rajasthan view
  • Step-3: इसके बाद अपना प्लॉट संख्या पर क्लिक करें,जिसका देखना चाहते हैं। (जैसे- नक्शा में भी रेड तीर के माध्यम से दर्शाया गया है।)
  • Step-4: फिर, ‘Nakal‘ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Show Report PDF’ बटन पर क्लिक करना है।
राजस्थान भू नक्शा देखने की प्रक्रिया

पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया

  • फर्स्ट में ऑफिसियल पोर्टल के ‘Login’ लिंक पर क्लिक करें या फिर ‘SSO Rajasthan‘ लॉगिन पेज में जाएं।
  • SSOID/Username लिखें और पासवर्ड को डालें।
  • कैपचा कोड को भरे और ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। (नोट: मेरी पहचान आईडी से भी लॉगिन कर सकते हैं)
sso login for bhunaksha rajasthan

भूनक्शा से होने वाला लाभ

आम जनता को भू नक्शा से होने वाले कुछ लाभों के सूची जो निम्न प्रकार के हैं-

जमींदार की जानकारीप्लॉट का आकार और सीमा डिटेल्स
भूखंड का विवरणभूमि के प्रकार
आम लोगों को विवरण से पारदर्शीता भूमि विवाद में समाधान
कानूनी वैलिड का सत्यापन

विभाग के संपर्क विवरण।

फोन नंबर: 0141-2385149

ईमेल आईडी: dsrevenue@gmail.com

मुख्य कार्यालय: सेक्रेटेरिएट, अशोक नगर, जयपुर-302005

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

Q. नकल नक्शा चेक करते हुए Error शो हो रहा है,क्या करें?

भूनक्शा पोर्टल पर नकल विवरण चेक करते ही “That’s an error. The requested resource was not found on this server” दिखाई दे,तो बाद में दोबारा कोशिश करना चाहिए।

Q. क्या खसरा नक्शा तथा जमाबंदी प्रतिलिपि कोर्ट में मान्य होता है?

नहीं, कोर्ट में इसका इस्तेमाल साक्ष्य के लिए नहीं किया जा सकता है। केवल जानकारी प्राप्त के लिए देख सकते हैं। संशोधन/सत्यापित प्रतिलिपि के लिए तहसील कार्यालय से प्राप्त करना होगा।

Q. Layers बॉर्डर कैसे चेक करें?

ऑफिसियल साइट को खोलें⟹भूनक्शा प्लॉट देखें⟹पेड़ आइकॉन पर जाएं⟹Layers के विकल्प को चेक मार्क करें।

Was this article helpful?
YesNo