झारखंड के निवासी के लिए अब भू नक्शा से सबंधित जानकारी को ऑनलाइन देखना आसान हो गया है। ऑनलाइन माध्यम से भूमि से सबंधित विवरण जैसे- जमीन मालिक का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, खाता संख्या, भूमि प्रकार आदि डिटेल्स को निकाल कर देख सकते हैं। अक्सर लोगों को अपने जमीन का विवरण निकालने की आवश्यकता होती है। ऐसे वक्त में झारखंड सरकार द्वारा जारी पोर्टल बहुत उपयोगी है।
झारखंड भू नक्शा एवं विभाग।
राज्य के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के लगभग सभी भूमि का विवरण को ऑनलाइन जारी किया गया है। इसका लाभ लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। लोगों को विभाग के कार्यालय में जा कर सबंधित डिटेल्स को निकलवाने की जरूरत नहीं होगा। पहले आम-लोगों को इसके लिए बहुत बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इसलिए विभाग ने इसे सार्वजनिक तौर पर रिलेटेड डेटा को उपलब्ध कराया है।
भू नक्शा ऑनलाइन ऐसे देखें-
- सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल को खोलें।
- जिला नाम को चुनें,सर्कल,हल्का,मौजा नाम सिलेक्ट करें।
- इसके बाद प्लॉट संख्या शो पर क्लिक करना है।
- खतियान और रजिस्टर 2 विवरण देखाई देगा।

पोर्टल में लॉगिन प्रक्रिया
- ऑफिसियल पोर्टल के Login लिंक पर क्लिक करें।
- जिला नाम और सर्कल को चुनें, फिर यूजर आईडी तथा पासवर्ड को डालना है।
- कैप्चा को सही से भरने के बाद ‘Login‘ बटन पर क्लिक करें।

विभाग के संपर्क विवरण
हेल्पलाइन: 0651 2446066
ईमेल: dolrjh@gmail.com
मुख्य कार्यालय पता: प्रोजेक्ट भवन, ध्रुवा, रांची- 834004
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):
Q. क्या इसमें उपलब्ध किया गया भूनक्शा को साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में मान्य है?
नहीं, ऑनलाइन पोर्टल से उपलब्ध भूनक्शा को सामान्यतः जानकारी जानने के उद्देश्य से उपयोग कर सकते हैं। कोर्ट में यह मान्य नहीं होगा।
Q. एक ही जमीन मालिक का उसी बाकी भूमि का विवरण कैसे निकालें?
भूनक्शा देखने के प्रक्रिया को करें,उसके बाद Map Report पर क्लिक करें। फिर All Plots of same owner पर क्लिक कर Show Report पर क्लिक करें।
Q. झारखंड राज्य के भूमि से सबंधित अन्य जानकारी को कहाँ से देख सकते हैं?
राज्य के जमीन से रिलेटेड अन्य डिटेल्स को JHARBHOOMI से जान सकते हैं। झारभूमि राज्य सरकार का ही ऑफिसियल साइट है।